मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- बोचहां। गरहां थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में शुक्रवार को मॉडल थाने के भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। प्रभारी थानेदार विक्की कुमार ने बताया कि 3 करोड़ 25 लाख से भवन का निर्माण होना है। भवन जी-प्लस (ग्राउंड प्लस) मॉडल पर आधारित होगा, जिसमें पुलिसिंग की आधुनिक जरूरतों का ध्यान रखा गया है। इस मौके पर मुखिया बैजू प्रसाद यादव, प्रवीण कुमार, वीरेंद्र कुमार, एकलव्य कुमार पासवान, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी ज्योति कुमारी, विजय नारायण पाल, ग्रामीण पुलिस संतोष कुमार, हीरा कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...