गढ़वा, मार्च 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय की ओर से मॉडल डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय गढ़वा और मॉडल डिग्री कॉलेज के परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। बुधवार को प्रथम पाली में कुल 323 व द्वितीय पाली में कुल 16 परीक्षार्थियों ने विभिन्न विषयों की परीक्षा में उपस्थित रहे। समय सारणी के अनुसार 9 मार्च से शुरू हुई परीक्षा का 24 मार्च को सपापन होगा। केंद्राधीक्षक डॉ नीता कुमारी सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग और महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विनोद अंगुस्टीन सोरेन व डॉ सुदेश्वर प्रजापति के सहयोग से परीक्षा का सफल संचालन संभव हो पा रहा है। केंद्र पर सफल व कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन के लिए एजाज फकीह अंसारी को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा पुलिस अवर निरी...