मॉडल गांव में भी अमृत सरोवर बदहाल, कई जगह सूखे
कानपुर, मई 26 -- रसूलाबाद।मॉडल पंचायतों में मनरेगा से लाखों रुपए खर्च कर अमृत सरोवर बनाए गए हैं। रसूलाबाद ब्लॉक के मालपुरवा गांव में गाटा सं.1946 पर वर्ष 2022-23 में सरोवर का निर्माण कराया गया। महज खानापूरी कर केवल तालाब की खोदाई कराकर आसपास लोहे के एंगल लगा दिए गए। आज तक काम पूरा न होने से एंगल भी धीरे-धीरे गायब हो गए हैं। कहने को अमृत सरोवर में 10 हजार क्यूबिक मीटर पानी इकट्ठा होना है,लेकिन सरोवर में गंदगी व जलकुंभी भरी हुई है। आसपास मोहल्ले की नालियों का गंदा पानी पहुंचता है। गोबर के ढेर भी आसपास जमा हैं। कुछ लोगों ने तो अवैध कब्जा भी शुरू कर दिया है। गांव में लाखों रुपये खर्च कर अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया है, लेकिन इससे ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिला है। पानी न होने से लोगों को परेशानी होती है। सरोवर में गंदगी जमा हो गई है। अमृत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.