साहिबगंज, जुलाई 22 -- सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा आयोजित यूजी तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024-28), परीक्षा 2025 के अंतर्गत माइनर ग्रुप-सी की परीक्षा बुधवार को कदाचार मुक्त, शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। प्रथम पाली की परीक्षा में मॉडल कॉलेज एवं बी.एल.एन.एल. बोहरा कॉलेज के कुल 262 परीक्षार्थी नामांकित थे, जिनमें से 246 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।प्राचार्य-सह-केंद्राधीक्षक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने परीक्षा के दौरान कदाचार मुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए सभी शीक्षकों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यदि कोई परीक्षार्थी मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, अनुचित सामग्री अथवा अन्य किसी माध्यम से नकल करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके विरुद्ध विश्वविद्यालय के परीक्षा अधिनियम एवं नियमों ...