साहिबगंज, जुलाई 31 -- राजमहल, प्रतिनिधि। मॉडल कॉलेज, मुरली में शुक्रवार को हिंदी के महान साहित्यकार एवं उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अमित कुमार ने मुंशी प्रेमचंद के जीवन, व्यक्तित्व तथा उनकी प्रमुख साहित्यिक कृतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी रचनाएँ भारतीय समाज की वास्तविकताओं का सशक्त दस्तावेज हैं और आज भी समान रूप से प्रासंगिक हैं।डॉ. रणजीत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुंशी प्रेमचंद सदैव जमीनी यथार्थ के लेखक रहे। उन्होंने ग्रामीण जीवन, सामाजिक विषमताओं, किसानों, श्रमिकों तथा वंचित वर्ग के संघर्षों का अत्यंत सजीव और संवेदनशील चित्रण किया, जो आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करता है। यह भी पढ़ें- ...