बलिया, जून 23 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में से एक मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निर्माण नगरा ब्लॉक के तुर्की गांव में हो रहा है। यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि. की आजमगढ़ इकाई को इसका जिम्मा दिया गया है। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- निर्माण शुरू, अगले साल तैयार होगा मॉडल कंपोजिट विद्यालयशैक्षिक बुनियादी ढांचा ग्रामीण क्षेत्र में विश्वस्तरीय शैक्षिक बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है। इसमें प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक 1500 छात्र-छात्राओं के लिए 30 कक्षाओं में विज्ञान, गणित, वाणिज्य और कला वर्ग की विषयवार कक्षाएं आधुनिक संसाधनों के साथ संचालित की जाएंगी। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने कार्य को सित...