देवघर, अप्रैल 6 -- चितरा। सरकार द्वारा बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक और सुविधा संपन्न बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे बच्चों को बेहतर माहौल मिल सके और कुपोषण जैसी समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण हो। लेकिन थाना क्षेत्र के बड़बाद पंचायत स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र कुरा इन अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पा रहा है। केंद्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण बच्चों की उपस्थिति भी संतोषजनक नहीं है। स्थानीय ग्रामीणों ने इसे पूर्ण रूप से विकसित कर वास्तविक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का दर्जा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2023-24 में तत्कालीन विधायक सह पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह द्वारा डीएमएफटी मद से इस केंद्र के आधुनिकीकरण की आधारशिला रखी गई थी। भवन का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है, लेकिन ...