भागलपुर, फरवरी 28 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड की हरिनकोल पंचायत के पहाड़िया टोला में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर द्वारा कराए गए सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण करने के बाद शुक्रवार को बीडीओ अभिमन्यु कुमार, मुखिया दीपक सिंह, थानाध्यक्ष नीरज कुमार, किसान चेतना एवं उत्थान समिति के अध्यक्ष श्रवण सिंह, रिजजु पहाड़िया और कंपनी के अधिकारियों ने शुभारंभ किया। इसके अलावा पहाड़िया टोला में फाउंडेशन की ओर से दो चापानल भी लगाए हैं। साथ ही गांव में 12 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...