मुंगेर, जुलाई 15 -- ​​मुंगेर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को मॉडल अस्पताल के ओपीडी भवन में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन कार्यक्रम के तहत विशेष एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ महिला चिकित्सक डॉ. निधि द्वारा कुल 63 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की प्रसव पूर्व जांच की गई। ​परिवार नियोजन परामर्शी योगेश कुमार ने बताया कि, शिविर में गर्भवतियों का ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई सहित विभिन्न पैथोलॉजिकल टेस्ट किए गए। जांच के दौरान 3 महिलाएं हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) यानी उच्च जोखिम वाली पाई गईं। डॉक्टर ने तुरंत उनका अल्ट्रासाउंड कराकर दोबारा गहन जांच की। इन तीनों महिलाओं की सुरक्षा के लिए संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है।21 जुलाई को दोबारा होगी जांचः व...