मधुबनी, सितम्बर 22 -- मधुबनी। करीब 15 दिन पहले घायल होने के बाद 50 वर्षीय मो. मारूफ सदर अस्पताल पहुंचे। सड़क दुर्घटना में उनके हाथ की दोनों हड्डियां टूट गई थीं। जांच के बाद डॉ. रणधीर कुमार एवं उनकी टीम ने ओपेन एंड इंटरनल फिक्सेशन के तहत दोनों हड्डियों की प्लेटिंग सर्जरी की योजना बनाई और सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। इस पूरे उपचार में मरीज को एक भी रुपये का भुगतान नहीं करना पड़ा। सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में विभिन्न प्रकार की सर्जरी की सुविधा का विस्तार होने से मरीजों को आवश्यक उपचार के लिए बाहर जाने की जरूरत कम हो रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता और सर्जिकल प्रक्रियाओं के नियमित संचालन से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में स्थानीय स्तर पर उपचार की पहुंच मजबूत हो रही है। इसका प्रत्यक्ष लाभ जिले के गरीब मरीजों को म...