मुजफ्फरपुर, मई 7 -- मुजफ्फरपुर। मॉडल अस्पताल की इमरजेंसी में गुरुवार शाम एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मरीज को दो दिन पहले इमरजेंसी में भर्ती किया गया था। परिजनों ने बताया कि युवक बिना बताए घर से निकल गया था। परिजन उसे खोजते हुए गुरुवार को सदर अस्पताल पहुंचे। यहां शाम को उसकी मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि, तैनात सुरक्षा गार्डों के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.