मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मॉडल अस्पताल में सोमवार को मरीजों की काफी भीड़ रही। भीड़ अधिक होने और सर्वर के धीमे चलने से मरीजों को काफी परेशानी हुई। सुबह 9 बजे रजिस्ट्रेशन के लिए कतार में लगने वाले मरीज का नंबर 11 बजे तक नहीं आया। कई मरीज देर से नंबर आने पर नाराज हो गये। सर्वर धीमा चलने से मरीजों ने सुबह में हंगामा भी किया। सुरक्षा गार्ड ने इन्हें शांत कराया। कतार में महिलाओं की संख्या अधिक थी। बुजुर्ग भी खड़े थे। रजिस्ट्रेशन में देरी के कारण कई महिलाएं थक कर जमीन पर बैठ गईं। मॉडल अस्पताल में मरीजों की कतार काउंटर से लेकर गेट तक चली गई थी। मरीजों ने बताया कि ऐसा न हो कि जब हमारा नंबर ओपीडी में जाने का हो तब तक डॉक्टर उठकर चले जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.