मुजफ्फरपुर, नवम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मॉडल अस्पताल में जल्द ही एमआरआई की सुविधा शुरू होगी। सरकारी अस्पताल में अभी सिर्फ एसकेएमसीएच में ही एमआरआई जांच होती है। मॉडल अस्पताल में भी एसकेएमसीएच की तरह पीपीपी मोड में ही एमआरआई की जांच की जायेगी। दूसरी ओर सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में एफरेसिस मशीन भी आयेगी। अब तक यह मशीन एसकेएमसीएच के ब्लड बैंक में है। एफरेसिस मशीन मरीजों के प्लेटलेट्स निकालने के काम आयेगी। इस मशीन से बल्ड से सिर्फ प्लेटलेट्स ही निकाला जा सकेगा, बाकी रक्त का तत्व रक्त में ही रहेगा। सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बाबू साहब झा ने बताया कि अस्पताल में कई सुविधाएं बढ़ने जा रही हैं। एमआरआई सुविधा शुरू करने के लिए प्रस्ताव सरकार और स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया गया है। वहां से अनुमोदन आने के बाद अस्पताल में यह सेवा शुरू हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.