मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- मुजफ्फरपुर। मॉडल अस्पताल में मंगलवार को एनीमिया मुक्त अभियान का उद्घाटन डीएम कुमार गौरव ने किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान से गर्भवतियों को काफी लाभ होगा। इसके अलावा किशोरियों और बच्चों में भी आयरन की कमी दूर होगी। डीपीएम (स्वास्थ्य) मो. सलीम जावेद ने कहा कि सभी जगह इस अभियान को शत प्रतिशत सफल किया जाएगा। मौके पर सीएस डॉ सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रवीण कुमार, विपिन पाठक, प्रिंस कुमार, नितिश कुमार, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में पटना में सीएम के कार्यक्रम को भी लाइव प्रसारित किया गया। यह भी पढ़ें- किशनगंज: एनीमिया के खिलाफ 98 दिन का महाअभियान शुरू, मुख्यमंत्री ने किया राज्यस्तरीय शुभारंभ यह भी पढ़ें- जिले को एनीमिया मुक्त बनाना प्राथमिकता: डीएम यह भी पढ़ें- 30 नवंबर तक चलेगा एनीमिया मुक्त विशेष जांच अभियान ...