मुंगेर, मार्च 24 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर स्थित मॉडल अस्पताल के ओपीडी भवन में जल्द ही जीविका दीदी की रसोई का संचालन शुरू होगा। सोमवार को सिविल सर्जन डॉ. राजू ने नवनिर्मित ओपीडी भवन में रसोई के लिए चिन्हित स्थल का जायजा लिया और शिफ्टिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्रभारी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मो. फैजउद्दीन भी मौजूद रहे।​सिविल सर्जन ने सबसे पहले पुराने इमरजेंसी वार्ड के समीप वर्तमान में संचालित जीविका रसोई का भ्रमण किया। वहां कार्यरत जीविका दीदी से बातचीत करने के बाद वे मॉडल अस्पताल के ओपीडी भवन पहुंचे। चिन्हित कक्ष के निरीक्षण के दौरान जीविका दीदी ने बताया कि आवंटित कमरे में केवल खाना पकाने की व्यवस्था हो सकती है। आगंतुकों और मरीजों के परिजनों के बैठने के लिए भवन के बाहर खाली जगह...