सराईकेला, मई 10 -- खरसावां। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों में मॉडल अस्पतालों के क्रियान्वयन और समीक्षा को लेकर विशेष जिला भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में राज्य अभियान निदेशक, विद्यानन्द शर्मा पंकज की ओर से सभी सिविल सर्जनों को निर्देश जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार, भारत सरकार एवं नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के निर्देश पर राज्य के प्रत्येक जिले में एक सरकारी और एक निजी अस्पताल मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन अस्पतालों में एबीडीएम के विभिन्न घटकों के प्रभावी क्रियान्वयन, निगरानी एवं मूल्यांकन के उद्देश्य से 11 से 13 मई, 2026 तक राज्य की पीएमयू टीम जिलेवार दौरा करेगी। समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन, ड्रग इंस्पेक्टर, डीपीएम, अस्पताल प्रबंधक, एबीडीएम नोडल पदाधिकारी, जिला डाटा प्रबंधक,...