आगरा, मार्च 30 -- सोशल मीडिया पर मॉडलिंग देखकर उससे प्रेरित होकर शहर की एक किशोरी मुंबई जाने के लिए घर से निकली। इसके बाद परिजनों ने तलााश की लेकिन पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर एसपी ओपी सिंह ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम लगाई। एएसपी /नोडल अधिकारी मिशन शक्ति सुशील कुमार ने बताया कि, मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को किशोरी के पीड़ित पिता ने कोतवाली कासगंज में सूचना दी कि उसकी नाबालिग पुत्री सोशल मीडिया पर मॉडलिंग देख उससे प्रेरित होकर मुंबई के लिए घर से बिना बताए चली गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा, एसआई नरेश कुमार, हेडकांस्टेबल रवि कुमार, महिला कांस्टेबल रश्मि यादव समेत टीम ने कार्यवाही करते हुए सर्विलांस की मदद से बालिका को मात्र एक घंटे में पता लगाकर अलीगढ़ बस स्टैंड से बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द...