मॉडर्न स्कूल में सीबीएसई 10वीं के टॉपर सम्मानित
कोडरमा, अप्रैल 28 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मंगलवार को सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर मौजूद रहे। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता। समाज में नकारात्मकता फैलाने वालों की परवाह किए बिना अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। टॉपर रहे छात्र-छात्राओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के तेजस भलोटिया और अनुष्का सिद्धी ने 97 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर जिले में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। सभी को चांदी का सिक्का, शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं नमन कुमार, अरिहंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.