बुलंदशहर, जनवरी 31 -- बुलंदशहर, संवाददाता। नगर के यमुनापुरम स्थित मॉर्डन पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह, प्रबंधक डा. सुधीर अग्रवाल, डॉ. सुरेश चंद्र गर्ग, राजेश गर्ग ने किया। समारोह में रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के आधार पर नमन सागर को मिस्टर फेयरवेल तथा तनीषा सिंह को मिस फेयरवेल चुना गया। प्रधानाचार्य ने छात्रों को अनुशासन और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने की सीख दी। छात्रों ने भी अपने अनुभव साझा किए और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में स्मृति चिह्न भेंट कर सभी को विदाई दी गई। छात्रों ने भी विदाई समारोह में खूब धमाल मचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...