काशीपुर, अक्टूबर 3 -- काशीपुर, संवाददाता। मॉडर्न पेंटाथलॉन की 10वीं लेजर रन नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन चार से छह अक्तूबर तक मीनाताई स्पोर्ट्स स्टेडियम, नासिक, महाराष्ट्र में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड की 40 सदस्यीय टीम नासिक के लिए रवाना होगी। राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। टीम में सीनियर, जूनियर, यूथ एवं सब-जूनियर वर्ग के देहरादून, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग एवं पिथौरागढ़ समेत विभिन्न जिलों के खिलाड़ी शामिल हैं। टीम के साथ मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की टीम कोच एवं कोऑर्डिनेटर सुनीता चौहान, कोच एवं सेक्रे...