कोडरमा, जून 20 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में शुक्रवार को शिक्षकों के लिए 'पॉक्सो एक्ट और बाल सुरक्षा' पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता विद्यालय के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने पॉक्सो कानून की बारीकियों, इसके तहत मिलने वाले कड़े दंड और पीड़ित बच्चों की काउंसिलिंग के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होने कहा कि यह कानून लड़कियों के साथ-साथ लड़कों (सभी बच्चों) को समान रूप से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने इसके तहत मिलने वाले कड़े कानूनी दंड की जानकारी देते हुए बताया कि यह गंभीर अपराधों में आत है जिसमें मृत्युदंड तक का प्रावधान है। वहीं उन्होंने कहा कि इस अपराध में अन्य कई सजा दी जाती है। प्राचार्य ने बताया कि सेक्सुअल एब्यूज (यौन शोषण) के कारण बच्चे गंभीर मानसिक तन...