कोडरमा, जनवरी 28 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय के बैंड ग्रुप द्वारा विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा एवं प्राचार्य गुरुचरण वर्मा का भव्य स्वागत किया गया। खेल दिवस के दौरान जिंग रिंग ड्रिल, फैन ड्रिल, साड़ी ड्रिल, कप बैलेंसिंग, ज़िग-ज़ैग रेस, फ्रॉग रेस, रिंग रेस, ईंट रेस सहित कई रोचक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर निदेशिका एवं प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक संदीप कुमार राणा एवं शिक्षिका अमीषा राज ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...