कोडरमा, दिसम्बर 25 -- कोडरमा। झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में क्रिसमस एवं तुलसी पूजन का आयोजन बुधवार को किया गया। निदेशिका संगीता शर्मा ने विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना करते हुए इसे विद्यालय की सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध परंपरा का प्रतीक बताया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में तुलसी पूजन का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने कहा कि विद्यालय में सभी धर्मों और संस्कृतियों का सम्मान किया जाता है। विद्यालय के किड्स पैराडाइज वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विशेष क्रिसमस कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों के साथ उनकी माताओं ने भी क्राफ्ट मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर आकर्षक क्रिसमस ट्री तैयार किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.