कोडरमा, दिसम्बर 24 -- कोडरमा। झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रथम कोडरमा जिला शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि शतरंज जैसे खेल बच्चों में रणनीतिक सोच, धैर्य और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करते हैं। विद्यालय के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और लगन का परिचय दिया है। बांझेडीह स्थित संत जेवियर स्कूल में कोडरमा जिला चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा महिका सिंघानिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.