कोडरमा, जून 13 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व रक्तदान दिवस पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल, कोडरमा के प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने 48 बार रक्तदान कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान की प्रेरणा उन्हें अपने दिवंगत पिता से मिली, जिनका वर्ष 2007 में निधन हो गया था। पिता की सीख और स्मृतियों को संजोए हुए वे पिछले कई वर्षों से प्रत्येक तीन महीने पर स्वेच्छा से रक्तदान करते आ रहे हैं, ताकि रक्त की कमी के कारण किसी जरूरतमंद की जान न जाए। कोरोना काल में भी उन्होंने लोगों की सहायता के लिए सक्रिय भूमिका निभाई थी。

सेवा कार्य का विस्तार श्री वर्मा का सेवा कार्य केवल कोडरमा या झारखंड तक सीमित नहीं है। वे अब तक 50 से अधिक रक्तदान शिविरों का आयोजन कर चुके हैं। तकनीक का उपयोग करते हुए उन्होंने विभिन्न राज्य...