कोडरमा, जनवरी 22 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल की दो रचिता राज एवं अनामिका कुमारी राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय के प्राचार्य गुरुचरण वर्मा एवं निदेशिका संगीता शर्मा ने छात्राओं को इस उपलब्धि पर बधाई दी। कहा कि इन छात्राओं का चयन यह सिद्ध करता है कि निरंतर प्रयास और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। बताया गया कि चयनित छात्राएं जमशेदपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। गौरतलब है कि इसी माह विद्यालय के छात्र सिद्धार्थ का चयन झारखंड राज्य खो-खो टीम में हुआ है, जबकि छात्रा अवनी कुमारी ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...