कोडरमा, अगस्त 15 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि स्वतंत्रता दिवस के से पूर्व राष्ट्रव्यापी 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रांगण में एक भव्य, प्रेरणादायक एवं मनमोहक देशभक्ति झांकी का आयोजन किया गया। विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए अभिभावकों से विशेष अपील की।विद्यालय परिसर में आयोजित एक विशाल प्रभातफेरी के साथ हुई। झांकी के माध्यम से छात्रों ने भारत के समृद्ध स्वतंत्रता संग्राम, वीर शहीदों के अमर बलिदान और देश की विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत का सजीव मंचन किया।प्राचार्य जी. सी. वर्मा ने कहा कि"'हर घर तिरंगा' केवल एक सरकारी अभियान मात्र नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक भारतवासी के दिल में धड़कने वाली राष्ट्रभक्ति की अखंड भावना है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: 500 से अधिक ...