बुलंदशहर, अप्रैल 16 -- नगर के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सीबीएसई हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही खुशियों का माहौल छा गया। शानदार अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया। विद्यालय के परीक्षा परिणाम में मेधावियों का दबदबा रहा। छात्रा आस्था ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। नम्रता अग्रवाल 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और अनन्या गौतम 92 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहीं। शानदार नतीजों पर स्कूल परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। अभिभावकों और शिक्षकों ने ढोल-नगाड़ों और मिठाई के साथ अपनी खुशी जाहिर की। प्रधानाचार्य रविंद्र पाराशर ने कहा की छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल हुआ है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लीला जानक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.