मॉडर्न किड्स पैराडाइज में समर कैंप का भव्य समापन
कोडरमा, मई 23 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न किड्स पैराडाइज में आयोजित समर कैंप का समापन हो गया। प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने कहा कि समर कैंप बच्चों के लिए नई ऊर्जा और आत्मविश्वास की पाठशाला साबित हुआ। विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि यह कैंप केवल गतिविधियों का आयोजन नहीं, बल्कि बच्चों को खुद को पहचानने का अवसर देने वाला मंच था। उन्होंने कहा कि हर बच्चे ने अपने डर पर विजय पाकर कुछ नया सीखा है। शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के विश्वास से ही यह सफल आयोजन संभव हो पाया। समारोह का सबसे आकर्षक क्षण नन्हे-मुन्ने बच्चों का रैंप वॉक रहा, जिसने सभी का दिल जीत लिया। यह भी पढ़ें- किड्स गार्डेन स्कूल झरिया में समर कैंप का भव्य आयोजन इसके बाद बच्चों द्वारा प्रस्तुत सामूहिक नृत्य ने सभागार में उत्साह और ऊर्जा भर दी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.