बिजनौर, अप्रैल 16 -- बिजनौर। अग्निशमन सेवा सप्ताह के दूसरे दिन बुधवार को जनपद भर में स्कूलों में अग्नि सुरक्षा को लेकर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। साथ ही मॉक ड्रिल आयोजित कर छात्रों को आग से बचाव के व्यवहारिक उपाय सिखाए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. आरके पांडेय के निर्देशन में जिले की सभी तहसीलों में प्रभारी अग्निशमन अधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए। प्रतियोगिताओं का विषय 'सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज, आग की रोकथाम के लिए एक साथ' रहा।बिजनौर तहसील क्षेत्र के मैरीटा पब्लिक स्कूल और राजा ज्वाला प्रसाद इंटर कॉलेज समेत कई विद्यालयों में अग्नि शमन अधिकारी शीशपाल सिह के नेतृव में अग्निशमन विभाग की टीम ने पहुंचकर आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीके बताए। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.