लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- दुधवा टाइगर रिजर्व के ऊर्जा बाड़े में कैद गैंडों को जंगल में आजाद छोड़ने की मॉक ड्रिल पूरी हो गई। इस दौरान असम के विशेषज्ञ केके शर्मा की देखरेख में यह मॉक ड्रिल अभियान चला। इसके बाद मुख्य अभियान की शुरुआत रविवार दोपहर से हो गई और शाम होने तक अभियान जारी रहा। मॉक ड्रिल के दौरान गैंडों को चिह्नित करने, उनको बेहोश करने, फिर पिंजरे में डालने, रेडियो कॉलर लगाने और नए जंगल में भेजे जाने की प्रैक्टिस की गई। दुधवा में इस बार छह गैंडे आजाद छोड़े जाने हैं। यहां अब तक बीते साल में दो चरणों में कुल 4 गैंडों को बाड़े से बाहर स्वतंत्र रूप से विचरण के लिए छोड़ा जा चुका है। इस बार प्रक्रिया रविवार से 28 मार्च तक निर्धारित है। मॉक ड्रिल के बाद दुधवा के निदेशक डॉ. एच राजा मोहन कॉलेज ऑफ वेटरनरी साइंसेज, गुवाहाटी, असम के विभागाध्यक्ष ...