मॉक ड्रिल व जागरूकता अभियान से ग्रामीणों को किया जागरूक
औरंगाबाद, मार्च 17 -- दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र के अग्निशामक कर्मीयों ने ओबरा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल आयोजित कर लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। अलग-अलग स्थानों पर पंपलेट वितरण कर आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों की जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के तहत सोनबरसा में जीविका दीदियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। वहीं गौरी गांव में ग्रामीणों को अग्नि सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया। गौरी बीघा में जीविका दीदियों को मॉक ड्रिल के माध्यम से आग से बचाव के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। रतवार में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेना चाहिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.