बदायूं, जून 12 -- अटेना घाट पर आगामी बाढ़ के मद्देनजर मॉकड्रिल किया गया। जिसमें बाढ़ के दौरान हर स्थिति से निपटने का रिहर्सल किया गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन की मौजूदगी में बाढ़ में फंसे लोगों को टीमों ने निकाला एवं कई डूबते हुये लोगों को बचाने का अभ्यास किया। स्वास्थ्य विभाग, बाढ विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं आपदा प्रबंधन की टीमें पूरी तरह सक्रिय रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत अटेना घाट करीब 11 बजे हुई। मॉकड्रिल के द्वारा वास्तव में जैसी स्थिति बाढ़ के दौरान होती है, वहीं ही स्थिति में निपटने के लिये टीमों ने काम किया। बाढ़ के दौरान फैली बीमारियों का इलाज कैसे स्वास्थ्य विभाग करता है। यह भी पढ़ें- गंगा में नाव पलटी, गोताखोरों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला कोई डूब जाता है तो कैसे निकाल कर प्राथमिक उपचार देना है आदि कार्य मॉकड्...