मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर। भूकंप की प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर गुरुवार को जिला स्तर पर आयोजित मॉक ड्रिल को लेकर निगम के स्तर से तैयारी पूरी कर ली गई है। सिकंदरपुर स्टेडियम परिसर में चलंत शौचालय लगाए गए हैं। इसके अलावा एक-एक जेसीबी व पानी के टैंकर के अलावा दो ट्रैक्टर की भी व्यवस्था की गई है। सिटी मैनेजर रीतेश कुमार के मुताबिक जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश के अनुसार हर स्तर पर जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...