सहारनपुर, मार्च 11 -- देवबंद। त्रिवेणी चीनी मिल में मंगलवार को 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कर्मचारियों को स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ दिलाई गई। मिल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में यूनिट उपाध्यक्ष पुष्कर मिश्र ने कहा कि सुरक्षा नियमों का अनुपालन केवल हमारी नैतिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और सुरक्षित राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने कर्मचारियों से अनुशासन, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए सकारात्मक एवं सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने का आह्वान किया। कार्मिक एवं प्रशासन एसके पांडेय ने कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन करने की शपथ दिलाई। अग्निशमन अधिकारी वीके सिंह ने विभिन्न सुरक्षा उपायों एवं सावधानियों के बारे में क...