हापुड़, सितम्बर 8 -- 18 सितंबर को आयोजित होने वाली मॉक ड्रिल को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उ‌द्देश्य से जिला आपात संचालन केंद्र हापुड़ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान चर्चा बैठक के दौरान मॉक ड्रिल की तैयारियों, विभागवार दायित्वों, संसाधनों की उपलब्धता एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी कविता मीना ने मॉक ड्रिल के लिए विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अपने निर्धारित दायित्वों को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संभाव...