गंगापार, फरवरी 11 -- महेंद्र प्रताप सिंह पब्लिक स्कूल अंदावा में बुधवार को एसडीआरएफ की टीम द्वारा आपातकालीन स्थितियों में विद्यार्थियों को सजग रहने के लिए मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। उन्हें स्वयं को सुरक्षित रखते हुए आकस्मिक दुर्घटनाओं में बचाव और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। जिला प्रशासन के निर्देशन में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के उपनिरीक्षक अंकित यादव की 15 सदस्यीय टीम ने मॉक ड्रिल के माध्यम से अचानक आगजनी व गैस सिलेंडर में लगनी वाली आग पर काबू पाने तथा घायलों को सुरक्षित निकासी का तरीका, भूकंप के समय बरती जाने वाली सावधानियां तथा हृदयाघात के दौरान सीपीआर देकर मरीज की जिंदगी बचाने का हुनर सिखाया गया। संस्थान की निदेशिका गोल्डी सिंह तथा प्रधानाचार्य रागिनी सिंह ने विद्यार्थियों को आपातकालीन सेवाओं की जानका...