जहानाबाद, अप्रैल 14 -- अरवल, निज संवाददाता। अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को अग्निशमन कर्मियों के द्वारा फ्लैग मार्च निकल गया। इसके पूर्व आपदा में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही शहीद कर्मियों के सम्मान में परेड का आयोजन किया गया। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न अस्पतालों में मॉक ड्रिल कर लोगों को अग्निशमन से बचाव के बारे में जानकारी दी गयी। अस्पताल प्रबंधकों आपातकालीन निकास योजना बताते हुए अग्नि सुरक्षा उपकरणों का रख रखाव के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही मॉकड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा फायर सेफ्टी ऑडिट किया गया। यह भी पढ़ें- नैनीताल में अग्निशमन सेवा दिवस पर जागरूकता रैली इस वर्ष अग्निशमन सेवा सप्ताह का थीम सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प...