गाजीपुर, अप्रैल 19 -- गाजीपुर। राष्ट्रीय अग्निशमन सप्ताह के तहत अफीम फैक्ट्री स्थित सीआईएसएफ की अग्निशमन शाखा ने शनिवार को केन्द्रीय विद्यालय गाजीपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अग्नि शाखा प्रभारी राकेश कुमार मिश्रा और उनकी टीम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य आग लगने की घटनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आपात स्थिति में सही प्रतिक्रिया देना सिखाना था। टीम ने आग के प्रकार, लगने के कारण और उससे होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही अग्निशामक उपकरणों के सही उपयोग और उनकी कार्यप्रणाली को भी समझाया गया। यह भी पढ़ें- मिट्टी तेल, सिलेंडर आदि ज्वलनशील वस्तुओं को बच्चों से दूर रखें मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में बचाव कार्य का लाइव प्रदर्शन किया...