छपरा, फरवरी 26 -- पेज तीन की लीड छपरा सदर अस्पताल में भूकंप मॉक ड्रिल: डीएनबी हॉस्टल ध्वस्त पर दो लोगों का सफल रेस्क्यू एसडीआरएफ फायर ब्रिगेड , मेडिकल टीम पूरी तरह से मुस्तैद दिखी वही मॉक ड्रिल को देखने के लिए आसपास के मरीज के परिजन और स्थानीय लोग भी पहुंचे फोटो 1 मॉक ड्रिल के तहत घायल को सदर अस्पताल ले जाती एनडीआरएफ की टीम छपरा, हमारे संवाददाता।आपदा प्रबंधन को लेकर सजगता और तत्परता का परिचय देते हुए गुरुवार सुबह 8:03 बजे छपरा सदर अस्पताल परिसर में भूकंप से उत्पन्न आपदा की स्थिति पर एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। परिकल्पित परिदृश्य के अनुसार तेज झटकों के कारण सदर अस्पताल के डीएनबी हॉस्टल का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया, जिसमें दो लोग मलबे में दब गए। सायरन बजते ही राहत एवं बचाव दल सक्रिय हो गया और महज दस मिनट के भीतर दोनों घायलों को सुर...