पूर्णिया, अप्रैल 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।अग्नि सप्ताह के दूसरे दिन विभिन्न जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिला अग्नि शमन पदाधिकारी त्रिलोकनाथ झा के नेतृत्व में सदर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी मो अबूल बरकात एवं अग्नि शमन कर्मियों ने क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय परोरा केनगर, केन्द्रीय विद्यालय एयरफोर्स कैंपस एवं जलालगढ़ स्थित विद्यालय में मॉक ड्रिल कर अग्निकांड के वक्त बचाव के तरीके बताए। केन्द्रीय विद्यालय एयरफोर्स कैंपस में अग्नि शमन कर्मियों एवं एयरफोर्स ने संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल किया गया। ड्रिल के दौरान आग की लपटों पर काबू पाने के साथ आग से जख्मी लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए अपनायी जाने वाली विधि को प्रैक्टिकल के जरिए बताया गया। यह भी पढ़ें- अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत निकाली प्रभातफेरी साथ ही शरीर में आग...