रिषिकेष, जुलाई 4 -- जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर शुक्रवार देर रात आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए आंशिक आपातकालीन अभ्यास का आयोजन हुआ। जिसमें विमानपत्तन अग्निशमन एवं बचाव दल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, अग्निशमन सेवा, औद्योगिक सुरक्षा बल, स्थानीय पुलिस, चिकित्सा दल, एम्बुलेंस सेवाएं आदि विभागों ने राहत बचाव कार्य किया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अभ्यास के दौरान काल्पनिक विमान दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न की गई। सूचना मिलते ही सभी संबंधित विभागों ने तय प्रक्रियाओं के अनुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया। इस दौरान सूचना संप्रेषण, घटनास्थल प्रबंधन, अग्निशमन, खोज एवं बचाव कार्य, घायलों की सुरक्षित निकासी तथा चिकित्सा सहायता की व्यवस्थाओं का व्यावहारिक परीक्षण किया गया।

हिंदी ...