रिषिकेष, मार्च 18 -- चारधाम ट्रांजिट कैंप में बम की अफवाह से भगदड़ मच गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। तत्काल मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने पुलिस और अन्य राहत-बचाव एजेंसियों के माध्यम से घायलों को प्राथमिक उपचार देकर सरकारी अस्पताल भिजवाया। ट्रांजिट केंद्र की बिल्डिंग को खाली कराने के बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉयड ने जांच की, जिसमें कोई बम नहीं मिला। यह सब बुधवार को मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए किया गया। वहीं, भारी बारिश से गंगा भी जलस्तर अचानक बढ़ गया है। इसमें मौजूदा जलस्तर से करीब 12 फीट पानी ऊपर होने की सूचना मिली। फौरन सुरक्षा एजेंसियों ने त्रिवेणीघाट और आसपास के गंगाघाटों को खाली कराया। विद्युत आपूर्ति को भी सुरक्षा के मद्देनजर बाधित कर दिया। इसी बीच यह भी सूचना मिली कि पहाड़ से चार बच्चे और दो साधु गंगा में बह गए हैं...