रुडकी, जुलाई 2 -- लक्सर, संवाददाता। गंगदासपुर और शिवपुरी गांव के ग्रामीणों के गंगा नदी में बाढ़ के बीच फंसे होने की सूचना मिलते ही गुरुवार को तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य विभागों की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं। रेस्क्यू अभियान चलाकर 63 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि सात गंभीर रूप से घायल लोगों को राहत केंद्र और अस्पताल भेजा गया। साथ ही 200 पशुओं के बाढ़ से प्रभावित होने और 110 हेक्टेयर कृषि भूमि के जलमग्न होने का भी आकलन किया गया। हालांकि बाद में स्पष्ट हुआ कि यह पूरी कार्रवाई मानसून सीजन में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए आयोजित मॉक ड्रिल का हिस्सा थी। यह भी पढ़ें- बैगुल नदी किनारे मॉकड्रिल कर परखीं आपदा प्रबंधन की तैयारियां गुरुवार सुबह 11:44 बजे तहसील मुख्य...