बिजनौर, दिसम्बर 18 -- नजीबाबाद। बुन्दकी चीनी मिल द्वारिकेश नगर में सुरक्षा की दृष्टि से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। डीएसआईएल ऑन साइट इमरजेंसी प्लान के तहत आयोजित मॉक ड्रिल में कर्मचारियों को आपात कालीन परिस्थितियों में विशेष रूप से आग लगने की स्थिति से निपटने को तैयार किया गया। गुरुवार को बुन्दकी चीनी मिल द्वारिकेश नगर की आसवनी इकाई में सुरक्षा की दृष्टि से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। डीएसआईएल ऑन साइट इमरजेंसी प्लान के तहत आयोजित मॉक ड्रिल में कर्मचारियों को आपात कालीन परिस्थितियों में विशेष रूप से आग लगने की स्थिति से निपटने के लिये अग्निशमन यंत्रों का संचालन, फायर हाइड्रेटस और फोम मॉनिटर्स के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर यूनिट हेड सलिल स्वरूप आर्य, एलबी सिंह, एसके सिंह, रिभू मालवीय, जीवराज सिंह, पलविन्द्र सिंह, उपदेश तथ...