रामनगर, फरवरी 18 -- रामनगर, संवाददाता। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अधिकारियों ने आगामी वनाग्निकाल की तैयारी को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान आग की सूचना पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पा लिया। मॉकड्रिल को लेकर एसडीओ संदीप गिरी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। इसमें वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों समेत 100 प्रतिभागी रहे। टास्क फोर्स के लीडर के रूप में तराई पश्चिम वन प्रभाग बैलपड़ाव रेंज के रेंजर बिजेन्द्र सिंह अधिकारी, नवल किशोर कपिल और रेंजर धर्मानंद सुनाल ने भागीदारी की। मॉकड्रिल के तहत बुधवार सुबह सूचना मिली कि बैलपडाव रेंज के अन्तर्गत छोई बीट के बरूवा प्लाट संख्या पांच में आग लग गई। सूचना मिलते ही टीम फायर रैक, पाठल, दराती, ब्लोअर आदि लेकर मौके को रवाना की ग...