रुडकी, मार्च 18 -- गंगदासपुर गांव के निकट नदी का जलस्तर बढ़ने पर तटबंध टूटने की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को रवाना किया गया। तहसील प्रशासन ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। टीम ने पशुओं का चारा लेने गंगापार गए दो लोगों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया, जबकि तीन को उपचार के बाद राहत शिविर में पहुंचाया। इस दौरान गांव में घुसे एक मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। एसडीएम सौरभ सिंह असवाल ने बताया कि बुधवार को सुबह 10:53 बजे राजीव चौहान द्वारा सूचना दी गई कि गंगदासपुर गांव में तटबंध टूट गया है और नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.