संभल, मई 8 -- संयुक्त चिकित्सालय में शुक्रवार को अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल के स्टाफ को आग बुझाने और सुरक्षा उपायों के बारे में दमकल कर्मियों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। नारौली के सरकारी अस्पताल में बुधवार की दोपहर अग्निशमन के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मॉक ड्रिल कराई गई। जिसमें अस्पताल के स्टाफ को आग बुझाने व उससे बचने के उपाय से अवगत कराया गया। अग्निशमन प्रभारी महेश सिंह, कांस्टेबल रजनीश शर्मा, जितेंद्र कुमार और वीरेंद्र कुमार ने अस्पताल में खुले स्थान पर मॉक ड्रिल किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल स्टाफ को आग बुझाने संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। यह भी पढ़ें- जिला अस्पतालों में आग से बचाव को लेकर कराया गया पूर्वाभ्यास साथ ही आग लगने पर क्या सावधानी बरतनी चाहिए और आग पर स्वयं कैसे काबू प...