कानपुर, अप्रैल 11 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र के सिकंदरा कानपुर नेशनल हाईवे स्थित एक वनस्पति फैक्ट्री में जागरूक करने के लिये एडीएम अमित कुमार ने शनिवार को मॉकड्रिल का अभ्यास किया गया। इसमें हवाई हमले की स्थिति में बचाव के उपाय बताए गए। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।सिविल डिफेंस कानपुर देहात की ओर से जनमानस को जागरूक करने की दृष्टि से एडीएम/उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में कानपुर एडिबल्स प्राइवेट लिमिटेड रनियां, कुशल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड विसायकपुर में मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबन्धन लखन कुमार शुक्ल, आपदा विशेषज्ञ अश्वनी वर्मा द्वारा हवाई हमले से बचाव का प्रशिक्षण, लू लहर, आकाशीय बिजली से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनिंग का शुभारम्भ मैनेजिंग डायरेक्टर मयूर...