मॉकड्रिल में परखी गई आग से बचाव की तैयारी
देवरिया, जुलाई 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग स्थित एसएनसीयू में बुधवार को मॉकड्रिल आयोजित किया गया। इसमें आग से बचाव की तैयारियों को परखा गया। साथ ही डॉक्टर, स्टाफ नर्स व कर्मचारियों को आग से बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही पूर्वाभ्यास भी कराया गया।प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के निर्देशन में अग्नि व विद्युत सुरक्षा के नोडल डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता ने नेतृत्व में गायनी, पीडिया के डॉक्टर, स्टाफ नर्स व एमपीडब्लू को अग्निशमन यंत्र के इस्तेमाल तथा आग लगने पर एमसीवी बंद करने, मरीजों को सुरक्षित निकालने, धुआं होने पर मुंह व नाक बंद रखने, अधिक धुआं होने पर लेट कर निकलने, एक्जिट रैप, सीढ़ी का इस्तेमाल करने के बारे में बताया गया। साथ ही 112 नंबर, फायर स्टेशन, नोडल, सुरक्षा कर्मियों को सूचना देने को कहा गया। दस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.